ठरकपुर की बेटी अंजली ने रचा सफलता का नया इतिहास, मंडी उप निरीक्षक बन बढ़ाया क्षेत्र का मान
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
लोरमी/लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठरकपुर की होनहार बेटी कुमारी अंजली कश्यप ने मंडी उप निरीक्षक के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंजली, प्रोफेसर मदन कश्यप की पुत्री हैं, जिनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंजली ने यह सफलता हासिल कर युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
क्षेत्रवासियों ने अंजली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।
"बेटियों की उड़ान जब सपनों से आगे बढ़ती है, तब पूरा समाज गर्व से सिर ऊंचा करता है। अंजली की यह सफलता उसी गौरवशाली उड़ान की मिसाल है।"
0 Comments