वृद्धा के खाते से 23 लाख और 6.50 एकड़ जमीन हड़पने के आरोप,आई जी से की गई शिकायत

वृद्धा के खाते से 23 लाख और 6.50 एकड़ जमीन  हड़पने के आरोप,आई जी से की गई शिकायत 
संवाददाता - बैजनाथ पटेल की रिपोर्ट 
संपादक -मनहरण कश्यप 

कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत बेलगहना निवासी बालकुवर बसोर पति स्व गंगाराम बसोर ने Ig कार्यालय मे लिखित आवेदन देते हुए बताया की केंदा निवासी फागुन प्रजापति पिता हरिसिंह जो दूर का रिश्तेदार है बेटे की मौत के बाद आता जाता था 14/12/2021 को बोला की प्रार्थी का पेंशन खाता मे नहीं आ रहा इसलिए बैंक जाकर आधार कार्ड और कुछ कागज देना है फिर बैंक जाकर प्रार्थी के खाता मे जमा 23लाख रूपये अपने खाते मे ट्रांसफर करा लिया फिर धान बेचने और पैसा लाने ले जाने मे प्रार्थी को तकलीफ होगी बोलकर कोटा ले गया और ग्राम लुफा मे दो जमीन क्रमशः खसरा नंबर  763   रकबा 4.40 एकड़  खसरा नंबर 991रकबा 1.94 एकड़ को पावर ऑफ़ एटॉर्नी कराने के नाम से अपने नाम रजिस्ट्री करा लिया प्रार्थी को ज़ब पैसों की जरूरत पड़ी तो बैंक मे जाने के बाद पता चला की उसके खाते मे पैसा नहीं है फिर सहकारी बैंक मे धान का जमा पैसा पता करने गई तो मालूम हुआ तीन साल से उसका नाम मे धान नहीं बिक रहा तब पता करने पर मालुम हुआ की जमीन भी प्रार्थी के नाम नहीं है इस पुरे मामले की लिखित शिकायत बेलगहना चौकी मे की गई जंहा कोई कार्यवाही नहीं हुई फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शिकायत की गई जिसमे sdop कोटा को जाँच के लिए दिया गया sdop कोटा द्वारा प्रार्थी को बताया गया की सारे दस्तावेजों की जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी पर सारे सबूत मिलने के बाद sdop कोटा द्वारा 155 का फैना काट दिया गया और न्यायालय जाने की सलाह दी गई जबकि इस मामले मे 420 और षड्यंत्र पूर्वक जमीन और पैसा हड़पने की अपराध दर्ज किया जाना था प्रार्थी ने आवेदन मे कहा की छलपूर्वक रजिस्ट्री कराते समय फागुन सिँह द्वारा बैनामा मे चेक का उल्लेख किया गया है जिसे वो खुद रखा है और वो राशि आजतक खाते मे नहीं आई है अतः इस आधार पर भी अगर पुलिस चाहती तो fir कर सकती थी पर पुलिस अधिकारी की मंशा और नीयत आरोपी को बचाने की थी इसलिए अपराध दर्ज नहीं किया गया 
अपने ही पैसे और जमीन को पाने के लिए दर दर की ठोकर खाने से दुखी और तरस्त होकर प्रार्थी बालकुवर बसोर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इच्छा मृत्यु का आवेदन दिया है और कहा की ज़ब मेरा सबकुछ लूट गया है तो जीकर क्या करूंगी या तो न्याय मिले या मरने की अनुमति दी जाये 
पुरे मामले की शिकायत ig कार्यालय मे देने के बाद प्रार्थी को अब न्याय का इंतजार है

Post a Comment

0 Comments