ग्राम पंचायत खोंगसरा में गरिमा उत्सव शिविर का आयोजन संपन्न, आवेदनों की भरमार

ग्राम पंचायत खोंगसरा में गरिमा उत्सव शिविर का आयोजन संपन्न, आवेदनों की भरमार 
संपादक -मनहरण कश्यप कश्यप 

कोटा/कोटा विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र ग्राम पंचायत खोंगसरा में जनजाति गरिमा उत्सव शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत खोंगसरा ,टाटीधार, मोहाली नवागांव और सोनसाय नवागांव के सरपंच सचिव तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर के दौरान राशन कार्ड बनाने एवं नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने ,महतारी वंदन योजना में नाम शामिल करने, भूमिहीन किसानों को लाभ दिलाने, नया जॉब कार्ड बनाने, आधार कार्ड बनाने तथा अपडेट कराने, पट्टा वितरण, वृद्धा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर सिद्धांत पूनिया और नवीन खान अपने टीम के साथ उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई ।शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ,पंचायत विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग ,आदिवासी सहकारिता विभाग, आधार केंद्र और डाक विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नोडल प्रभारी देवेंद्र कुमार पांडे, खोंगसरा सरपंच कलीसिया शिवम खुसरो, उप सरपंच हेमवती धीरंत यादव, जनपद सदस्य कांति बलराम सिंह मरावी, मोहाली सरपंच रवि सिंह नेटी, सचिव अमर सिंह मरावी, सहित विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments