सुशासन तिहार में नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत बेटियों को मिला सम्मान
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
कोटा/कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव में गुरुवार को जिला स्तरीय सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सोनपुरी निवासी कुमारी सुष्मिता श्रीवास, पिता नरेश कुमार श्रीवास को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ₹20,000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। सहायता राशि प्राप्त होने पर सुष्मिता एवं उनके परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से बेटियों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है।
सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
0 Comments