जमीन विवाद मे अश्लील गाली - गलौच व जान से मारने की धमकी, बेलगहना चौकी में लिखित शिकायत दर्ज

जमीन विवाद मे अश्लील गाली - गलौच व जान से मारने की धमकी, बेलगहना चौकी में लिखित शिकायत दर्ज 
संवाददाता - बैजनाथ की खास रिपोर्ट 

बेलगहना/  जमीनी विवाद में अश्लील गाली गलौच, झगड़ा और जान से मारने की धमकी 
दरा सल पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनसाय नवागांव का है,जहाँ आये दिन भागवत सिंह पिता अन्दन सिंह से द्वारा शराब पीकर अपने छोटे भाई बहोरन सिंह गोंड को गाली गलौच और मारने पीटने के लिए आतुर रहता है,
पर बड़े के बातों को नजर अंदाज करके चुप रहता था, इसकी चप्पी के फायदा उठाकर बड़ा भाई हमेशा गाली गलौच करता था, हद तो तब हो गया जब बहोरन सिंह अपने खेत में JCB से काम करा रहा था तब भागवत सिंह अपने पत्नी के साथ जाकर अभद्र, अश्लील गाली गलौच झगड़ा करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा l 
साथ में लाठी और टंगली भी ले कर गया था बहोरन सिंह और उसकी पत्नी को उसी खेत जान से मार दूंगा कहा रहा था, बहोरन सिँह का शांत स्वाभाव होने के कारण वहा किसी प्रकार का घटना नहीं हो पाया l 
पूरा मामला को देखते हुवे प्रार्थी तत्काल बेलगहना चौकी पहुंच और लिखित शिकायत एवं अपने ऊपर जो हुआ उसे चौकी में बताया, जिसको देखते हुआ बेलगहना पुलिस द्वारा आवेदन लिया गया और जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया l 
अब देखने की बात यह होंगी की जाँच कर कार्यवाही कितने दिनों में होती है l

Post a Comment

0 Comments