मातृ शोक में डूबा कोंनचरा: पूर्व जनपद सदस्य कन्हैया गंधर्व की ममतामयी मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

मातृ शोक में डूबा कोंनचरा: पूर्व जनपद सदस्य कन्हैया गंधर्व की ममतामयी मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

सोनपुरी/कोंनचरा ग्राम की पूजनीय वरिष्ठ नागरिक 71 वर्षीय श्रीमती जमुना बाई गंधर्व का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वे अपने भरे-पूरे परिवार को छोड़कर परमात्मा में विलीन हो गईं।
मंगलवार, 24 मार्च 2026 को उनके गृह ग्राम कोंनचरा के मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वर्गीय श्रीमती जमुना बाई गंधर्व, पूर्व जनपद सदस्य एवं बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया गंधर्व की माताजी थीं। साथ ही वे रिटायर्ड शिक्षक राजकुमार गंधर्व की सासू मां तथा अनुराग गंधर्व की दादी थीं।
उनके निधन से गंधर्व परिवार गहरे मातृ शोक में डूबा हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Post a Comment

0 Comments