कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान में नई ऊर्जा, रतनपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी आदित्य दीक्षित को

कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान में नई ऊर्जा, रतनपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी आदित्य दीक्षित को 
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” को अब तेज गति मिलती दिख रही है। इसी क्रम में बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इस अभियान के तहत रतनपुर (ग्रामीण) ब्लॉक की अहम जिम्मेदारी श्री आदित्य दीक्षित को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी तथा जिला प्रभारी सुबोध हरितवाल के मार्गदर्शन में की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया है।
“संगठन सृजन अभियान” के तहत पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर है। इसके लिए बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति कर पंचायत और वार्ड स्तर तक संगठनात्मक संरचना को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में उतर सके।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि श्री आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में रतनपुर (ग्रामीण) ब्लॉक में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में न केवल संगठन का विस्तार होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में समन्वय और सक्रियता भी बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ पार्टी को आने वाले चुनावों में मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments