आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल – AISSEE प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता

आधारशिला विद्या मंदिर  सैनिक स्कूल – AISSEE प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

बिलासपुर/आधारशिला विद्या मंदिर  सैनिक स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। 18 जनवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में विद्यालय की कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। परीक्षा का परिणाम दिनांक 27 फरवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपना स्थान सुरक्षित किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कुल चयनित विद्यार्थियों में से 8 विद्यार्थी सैनिक स्कूल (SS) के लिए योग्य घोषित हुए, जबकि 24 विद्यार्थी न्यू सैनिक स्कूल/सैनिक स्कूल (NSS/SS) के लिए योग्य घोषित हुए। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

विद्यालय की कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास के बल पर उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपना स्थान सुरक्षित किया। चयनित विद्यार्थियों में आराध्या पांडेय, अरिकेत सिंह, आत्रेय निगम, अद्वित शर्मा, ईशानी साहू, अनन्या गुप्ता, अंश धुरी, अनुग्रह तिवारी, अविनाश कंसारी, धान्या मिश्रा, गौरव पटेल, नैन्सी खरे, पारस कश्यप, सार्थक सिंह, शेख राहिल, शिवान्या मिश्रा, श्रेष्ठा मिश्रा, श्रेष्ठा पाठक, सिद्धांत प्रताप सिंह, सिद्धार्थ यादव, सूर्यांश मौर्य, वेदांत महानंद, विनायक भोई, कावेरी प्रसाद, हिमांशु खांडे, प्रत्युषा कुजूर, रघुवेंद्र पहाड़ी, ऋषभ कश्यप, विराज सोंठे, यशराज खरे,निश्चय लश्कर एवं ईशा सांडिल्य शामिल हैं।

इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों का समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का निरंतर सहयोग रहा। विद्यालय में अप्रैल माह से ही विशेष तैयारी प्रारंभ कर दी गई थी। नियमित अध्ययन के साथ अतिरिक्त अभ्यास सत्र, मॉडल टेस्ट एवं पुनरावृत्ति कक्षाएँ संचालित की गईं। शीतकालीन अवकाश के दौरान भी अध्ययन की निरंतरता बनाए रखी गई, जिससे विद्यार्थियों को सुदृढ़ तैयारी का लाभ मिला।

विशेष रूप से गणित विषय की तैयारी  पूजा पाल द्वारा करवाई गई, जिन्होंने विद्यार्थियों की संकल्पनात्मक समझ को मजबूत किया। रीजनिंग एवं इंटेलिजेंस की तैयारी अनीता मिंज द्वारा कराई गई, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ। वहीं अंग्रेज़ी विषय की तैयारी  श्वेता रायजादा द्वारा करवाई गई, जिन्होंने विद्यार्थियों के भाषा कौशल को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन शिक्षिकाओं के समर्पण और परिश्रम का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


अब चयनित विद्यार्थियों के लिए अगला चरण चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) का है, जो काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अनिवार्य है। चिकित्सा सूची 2 मार्च को जारी की जाएगी तथा चिकित्सा परीक्षा 1 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होगी। बिलासपुर, रायपुर, बेमेतरा, अंबिकापुर, राजनांदगांव एवं कांकेर निर्धारित परीक्षा केंद्र हैं। शहर, तिथि एवं समय की सूचना संबंधित प्राधिकरण द्वारा संदेश अथवा कॉल के माध्यम से दी जाएगी। अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। इसके पश्चात प्रवेश हेतु ई-काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अजय श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। 

डायरेक्टर श्री एस. के. जनस्वामी ने इसे विद्यालय परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जी. आर. मधुलिका ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

आधारशिला विद्या मंदिर  सैनिक स्कूल परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को पुनः बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करता है।

Post a Comment

0 Comments