एन एच 45 में धूल के गुब्बारे से जनता त्रस्त, दुर्घटना की बनी रहती आशंका,ठेकेदार द्वारा मापदंड का नहीं किया जा रहा पालन
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
बेलगहना। एन एच 45 रतनपुर मझवानी केंदा केवची मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मापदंड का पालन नहीं करने से राहजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम छतौना के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी तो डाली जा रही है किंतु उस पर यदा-कदा ही पानी का छिड़काव करने की औपचारिकता पूरी की जा रही है। जबकि नियमतः दिन में कम से कम दो बार पानी का पर्याप्त मात्रा में छिड़काव किया जाना चाहिए तथा निर्माण सामग्री को ग्रीन नेट से ढका जाना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही व मनमानी के चलते धूल का गुबारे उठ रहा है जो मानव तथा वनस्पति जीवन एवं वायुमंडल के लिए नुकसानदायक है। साथ ही धुल भरी हवा से सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं देती जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन व एन एच के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है
0 Comments