वि खं कोटा के करगीकला स्थित शासकीय उद्यान में लगे आम फलों की नीलामी 15 मार्च को होगी

वि खं कोटा के करगीकला स्थित शासकीय उद्यान में लगे आम फलों की नीलामी 15 मार्च को होगी

संवाददाता - विनय कश्यप की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर, 11 मार्च 2026/शासकीय उद्यान रोपणी करगीकलॉ विकासखण्ड कोटा में स्थित आम के मातृ वृक्षों में लगे फलों की नीलामी 15 मार्च 2026 को दोपहर 11.30 बजे से 2 बजे तक होगी। उद्यान अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार नीलामी प्रक्रिया बंद लिफाफा पद्धति से संपन्न होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति नीलामी की तिथि के पूर्व किसी भी दिवस आम के पौधों में लगे फलों का अवलोकन कर सकते हैं। नीलामी शर्तों की विस्तृत जानकारी उद्यान अधीक्षक कार्यालय करगीकलॉ, विकासखण्ड कोटा से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments