शिक्षकों की मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने SDM एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोटा को सौंपा ज्ञापन
संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट
कोटा। गुरुवार शाम लगभग 5 बजे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं डीपीआई, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोटा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शिक्षकों से जुड़ी लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता, विकासखंड अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान, सचिव मदन साहू, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, अश्वनी साहू, सिद्धार्थ शंकर भट्ट, भूपेश चंद्र पांडे, शिवप्रसाद सिरसों, राजकुमार कोरी, अशोक बंजारे, अनिल पालके, श्रीमती पुष्पा , रंजना सिंह, विक्रम सिकरवार, दिलीप साहू, मुकेश साहू, दीपचंद साहू, सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने शासन से शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।
0 Comments