जनमन योजना की सड़क पर उठे सवाल: करवा–टेंगनमाड़ा–कुरवार मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर ग्रामीणों का विरोध

जनमन योजना की सड़क पर उठे सवाल: करवा–टेंगनमाड़ा–कुरवार मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर ग्रामीणों का विरोध

संपादक -मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 

बिलासपुर/कोटा। जनमन योजना के तहत करवा–टेंगनमाड़ा–कुरवार पहुंच मार्ग पर बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ताहीन बताया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के साइड सोल्डर में मुरम डालने के बजाय मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जो बरसात के दिनों में बह जाने की आशंका है। उनका आरोप है कि जिस स्थान पर विशेष रूप से बैगा समुदाय की सुविधा के लिए सड़क निर्माण प्रस्तावित था, वहां निर्माण न कर अन्य स्थान पर कार्य किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानक और मात्रा के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, बल्कि कामचलाऊ तरीके से सड़क बनाई जा रही है, जिससे कुछ ही दिनों में सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा शासकीय हाई स्कूल भी स्थित हैं, जिससे यह सड़क आमजन और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो शासन की महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।

Post a Comment

0 Comments