आधारशिला विद्या मंदिर के ग्रेजुएशन डे में कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने बच्चों को दिया आशीर्वाद
संपादक - मनहरण कश्यप
बिलासपुर/आधारशिला विद्या मंदिर में आज के.जी.-2 के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सुजाता माणिक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अंशुमन जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों की काउंसलर के रूप में डॉ. वर्षा पुरोहित भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता-पाठ और लघु नाटिका के माध्यम से सबका मन मोह लिया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास अभिभावकों के लिए गर्व का विषय रहा। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखाई दी।
विद्यालय के संस्थापक एवं कोटा के लोकप्रिय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव जी तथा चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव तथा रश्मि श्रीवास्तव जी की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अपने संदेश में उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ग्रेजुएशन उनके जीवन की नई शुरुआत है।
अंत में सभी विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी ग्रेजुएशन टोपी उछालकर इस विशेष दिन को यादगार बना दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह समारोह बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा एक अविस्मरणीय क्षण साबित हुआ ।
*विशेष आकर्षण:*
- बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे।
- मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति देखकर अभिभावक गर्व से भर गए।
- सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
- समारोह में बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों ने भी भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया।
- कार्यक्रम को सफल संचालन स्कूल की शिक्षकों का विशेष योगदान रहा जिसमे श्रीमती वंदना सिंह ,प्रतिभा तिवारी,नेहा वाडिया,गरिमा उइके,प्रियंका तिवारी,विजेता रानी,रंजना दत्ता और दिव्या मैडम का सराहनीय योगदान रहा
0 Comments