यांत्रिक विभाग के रिकॉर्ड प्रदर्शन पर बोले नीलेश बिश्वास — रेल बजट देशहित में, विपक्ष की आलोचना भ्रामक

यांत्रिक विभाग के रिकॉर्ड प्रदर्शन पर बोले नीलेश बिश्वास — रेल बजट देशहित में, विपक्ष की आलोचना भ्रामक

संपादक -मनहरण कश्यप 

रेलमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट के बीच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के यांत्रिक विभाग ने जनवरी 2026 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज कर रेलवे के परिचालन मानकों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। बेहतर योजना, आधुनिक तकनीक और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप वैगन अनुरक्षण, मरम्मत और कोच ओवरहॉलिंग में कई नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं।
जनवरी 2026 में रायपुर मंडल के भिलाई वैगन कॉम्प्लेक्स ने 1,311 वैगनों का अनुरक्षण कर नया रिकॉर्ड बनाया। इसी माह 1,591 वैगनों का सर्वाधिक रूटीन ओवरहालिंग आउटटर्न दर्ज हुआ, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं रायपुर वैगन रिपेयर शॉप ने 537 वैगनों का पीरियोडिकल ओवरहालिंग कर नया मासिक रिकॉर्ड कायम किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी यांत्रिक विभाग की प्रगति निरंतर बनी रही। वर्ष-दर-वर्ष तुलना में आरओएच वैगन आउटटर्न 11,178 से बढ़कर 15,334 तक पहुँच गया। रायपुर में वैगन पीओएच 4,733 और नागपुर में कोच पीओएच 397 तक पहुँचना विभाग की कार्यकुशलता और तकनीकी उन्नयन का स्पष्ट प्रमाण है। एआई आधारित वैगन निरीक्षण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग से कार्य समय में कमी आई है, वहीं माल लोडिंग क्षमता बढ़ने से रेलवे की आय और परिचालन क्षमता मजबूत हुई है।
इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास ने रेलमंत्री के बजट की सराहना करते हुए इसे देशहित में बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला है और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
नीलेश बिश्वास ने बजट को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं को भ्रामक बताते हुए कहा कि विपक्ष को अपने 70 वर्षों के इतिहास पर नजर डालनी चाहिए कि क्या कभी ऐसा विकासोन्मुखी बजट पेश किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेबुनियाद आरोपों के बजाय विपक्ष को बजट की सकारात्मक पहलुओं की सराहना करनी चाहिए, अन्यथा उसका राजनीतिक अस्तित्व और कमजोर होता चला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments