मनरेगा बचाओ को लेकर बेलगहना में कांग्रेस का धरना, केंद्र की नई योजना का किया विरोध

मनरेगा बचाओ को लेकर बेलगहना में कांग्रेस का धरना, केंद्र की नई योजना का किया विरोध


मनहरण कश्यप की विशेष रिपोर्ट 


बेलगहना। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के तत्वावधान में पुरानी तहसील चौक पर दोपहर लगभग 2 बजे “मनरेगा बचाओ” कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।धरना प्रदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार तिवारी, बेलगहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी उद्देश्य ,संदीप शुक्ला ,कन्हैया गंधर्व, शिवदत्त पांण्डे, सचिन साहू,विधीराम सिदार,लाला निर्मलकर, रामचंद्र गंधर्व रुपचंद गुप्ता, भूषण यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाई गई “राम जी योजना” की कड़ी आलोचना की और इसे ग्रामीण मजदूरों व किसानों के हितों के विपरीत बताया। नेताओं ने कहा कि मनरेगा योजना वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी रही है, जिससे लाखों परिवारों को आजीविका मिली है। नई योजना से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मनरेगा को कमजोर करने वाले  प्रयास को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जब तक ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की रक्षा नहीं होगी, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments