ग्राम पंचायत उपका में अमृत मिशन नल-जल योजना ठप,अधूरी कार्य से बड़े घोटाले की आशंका

 ग्राम पंचायत उपका में अमृत मिशन नल-जल योजना ठप,अधूरी कार्य से बड़े घोटाले की आशंका
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

कोटा/विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत उपका में अमृत मिशन नल-जल योजना के तहत निर्मित पानी टंकियों का कार्य लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है। पंचायत क्षेत्र में लगभग 8 से 10 पानी टंकियों का निर्माण कराया गया, किंतु अधूरी कार्य से योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक बोर खनन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। कई स्थानों पर पुराने हैंडपंपों को उखाड़कर मशीनें तो लगा दी गईं, लेकिन न तो पाइपलाइन का विस्तार किया गया और न ही जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी की गई। कहीं केवल पानी टंकी खड़ी कर दी गई है, इस तरह आधा-अधूरा कार्य कर रोक दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की कथित मिलीभगत से इस योजना में गंभीर अनियमितताएँ और बंदरबाट की गई है। नल-जल योजना के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आज भी लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच ईमानदारी से कराई जाए तो अमृत मिशन नल-जल योजना में लाखों रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments