अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर भाजपा मंडल रतनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर भाजपा मंडल रतनपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, दी श्रद्धांजलि
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

रतनपुर/भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल परिसर रतनपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान वाजपेई जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर लवकुश कश्यप, दुर्गा प्रसाद कश्यप, ज्वाला कौशिक, बीनू निराला, सावित्री रात्रे, सुरेश सोनी, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, दिनेश प्रभाकर, ज्ञानेंद्र कश्यप, हर्ष पटेल, भानु प्रताप कश्यप, सविता धीवर, सरीता कमलसेन, राजकुमारी बिसेन, प्रभा मानिकपुरी, प्रमिला कश्यप, शिवानी सोनी, विजय श्री, उषा चौहान, पुष्पा तिवारी, स्वीटी शर्मा, रामायण वैष्णव, रामायण श्यामले, द्वारिका पटेल, दुर्गा कोशले, केशव इंदुवा, उमेश कुमार, कृपाल सिंह, अनिल यादव, दिलीप रजक, उमाशंकर पाव, इंदु यादव, हीरा मरावी, लव कहरा, राहुल कश्यप, दीनू पटेल, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments