सांसद खेल महोत्सव 2025 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शक्तिबहरा (कोटा) बना ओवरऑल विजेता

सांसद खेल महोत्सव 2025 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शक्तिबहरा (कोटा) बना ओवरऑल विजेता 

सोनपुरी से विनय कश्यप की विशेष रिपोर्ट 


बेलगहना/ सांसद क्षेत्री स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में किया गया जिसमें सांसद क्षेत्री स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया था। जिसमें शक्तिबहरा के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने फुटबॉल में भाग लिया था ।जिसमें शक्तिबहरा (कोटा) का पहला मैच तखतपुर ब्लॉक को 1 - 0 हराया , तथा कोटा का दूसरा मैच बिल्हा बलॉक को 3 - 0 से हराकर कोटा फाइनल में अपनी जगह बना ली उसके बाद कोटा का फाइनल मैच कोटा शहरी के साथ खेला गया । जिसमें फाइनल मैच में अंकित यादव 15मिनट में गोल अपनी टीम 1 गोल से आगे कर दिया उसके बाद सेकंड हॉफ में विशाल शानदार गोल से कोटा शक्तिबहरा की टीम 2 गोल से आगे कर दिया । टीम की शानदार प्रदर्शन से कोटा शक्तिबहरा की टीम ने फाइनल को अपने नाम कर लिया ।

 इस शानदार जीत से पूरे गांव में ख़ुशी का माहौल बना रहा। इस जीत से ग्राम पंचायत शक्तिबहरा की सरपंच श्रीमती सावित्री कोल ने कहा कि खेल हमे अनुशासन, साहस व टीम भावना सिखाते हैं और इसी तरह अपने और गांव का नाम रौशन करे । कोच विजय कोल ने बताया  इसी तरह परिश्रम, ईमानदारी और आत्मविश्वास से आगे बढे और हमने फुटबॉल फ़ाइनल के साथ साथ ही ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी हासिल किया । जिसमें  खिलाडी मुकेश निषाद, रोहित कोल, आदित्या निषाद, देवेंद्र  निषाद , अंकित यादव, मुकेश मरावी, सत्यम, परमेश्वर यादव वाशु यादव, शंकर निषाद , आयुष रजक, विशाल रजक, शिवा मरावी , सागर काशीपुरी , ओमकार यादव , राकेश निषाद, दीपक  यादव , सानू यादव मुकेश यादव ,राजा मरावी और टीम मेंटोर संगीता दास खेल शिक्षिका शासकीय कन्या विद्यालय बेलगहना, कोच विजय कोल सरपंच प्रतिनिधि, मैनेजर भावना शिवहरे सचिव शक्तिबहरा शामिल रहे । इस उपलब्धि से ग्रामवाशियो ने सभी  खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments