कोटा पुलिस ने धारदार एवं खतरनाक हथियारों से मारपीट करने वाले 1आरोपी को किया गिरफ्तार एक अपचारी बालक को किया निरूद्ध

कोटा पुलिस ने धारदार एवं खतरनाक हथियारों से मारपीट करने वाले 1आरोपी को किया गिरफ्तार एक अपचारी बालक को किया निरूद्ध
 
संपादक - मनहरण कश्यप GuruShishya News 

कोटा/थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत राममंदिर चौक के पास हुए विवाद के पश्चात रात्रि में आरोपीगण द्वारा प्रार्थी शुभम श्रीवास के घर में जबरन प्रवेश कर अश्लील गाली-गलौच करते हुए धारदार एवं खतरनाक हथियारों से मारपीट की गई। उक्त घटना में प्रार्थी तथा उसके चाचा को सिर, हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आईं।घटना के उपरांत आरोपीगण द्वारा पड़ावपारा काली मंदिर के पास खतरनाक हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा कोटा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।घटना कारित कर फरार आरोपी चांद खान पिता बरसाती खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, कोटा को धान मंडी कोटा के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त दोमुंहा तबली, लोहे का पाइप, चैन स्प्रोकेट सहित अन्य घातक हथियार गवाहों के समक्ष बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।प्रकरण में एक अपचारी बालक की संलिप्तता भी पाई गई है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश सतत जारी है।

Post a Comment

0 Comments