रेल हादसे पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की तत्परता — मौके पर पहुँचकर ली स्थिति की जानकारी, घायलों से मिले हॉस्पिटल में

रेल हादसे पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की तत्परता — मौके पर पहुँचकर ली स्थिति की जानकारी, घायलों से मिले हॉस्पिटल में


मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर/मंगलवार को चौकसे कॉलेज के पास गेवरा मेमू और मालगाड़ी के बीच हुए भीषण रेल हादसे की सूचना मिलते ही कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं सहायता कार्य के लिए मौके पर पहुँचे।

हादसे में कई यात्रियों की मृत्यु होने तथा अनेक के घायल होने की जानकारी मिलते ही विधायक श्री श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुँचकर राहत बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को शीघ्र राहत और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विधायक अटल श्रीवास्तव इसके बाद रेलवे हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन को तत्काल और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है, पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक एवं सामाजिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

0 Comments