ग्राम पोंडी में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा
मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
कोटा/ग्राम पोंडी में आज धान खरीदी केंद्र 819 का शुभारंभ हुआ, जिसने क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद और सहजता के रास्ते खोल दिए हैं। यह केंद्र तीन वर्ष पूर्व चपोरा धान खरीदी केंद्र से अलग होकर स्वतंत्र समिति के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुका है। अब किसानों को धान खरीदी, केसीसी, खाद-बीज वितरण तथा अन्य कृषि-संबंधी सभी आवश्यक सेवाएँ इसी केंद्र से उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दुर्गा (बबलू) कश्यप, मंडल अध्यक्ष रतनपुर (भाजपा), ने कहा कि नए केंद्र की शुरुआत से किसानों को धान बेचने, खाद-बीज प्राप्त करने और केसीसी जैसी सेवाओं में और अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार किसानों को धान बेचने के सात दिनों के भीतर भुगतान उनके बैंक खातों में जमा कर दिया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि एवं जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण बिलासपुर तीरथ राम यादव ने कहा कि “किसान अन्नदाता है, वही अन्न उगाता है तभी समाज का पेट भरता है।” उन्होंने नए केंद्र के शुभारंभ पर किसानों को बधाई देते हुए उपलब्ध होने वाली सभी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
ग्राम पंचायत पोंडी की सरपंच श्रीमती सावित्री बाई राज ने सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में शीघ्र ही आहता निर्माण की आवश्यकता है, जिससे बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सावित्री बाई राज ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य जायसवाल जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम सिंह राजपूत, पूर्व जिला मंत्री किसान मोर्चा श्री संतोष यादव, मंडल उपाध्यक्ष रामकेश्वर साहू, मनोज कश्यप, प्रभु साव, फूलचंद कश्यप, रामकुमार निर्मलकर, रामभजो साहू, राजकुमार साहू, संतोष दास मानिकपुरी, भानुप्रताप कश्यप, मोतीलाल यादव, सीताराम निरुपलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता और ग्रामीण किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रबंधक विवेक राजपूत, सहायक कर्मचारी प्रकाश जायसवाल, कृषि विस्तार अधिकारी नितेश मारु तथा पोंडी केंद्र–कोटा के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
नए केंद्र के संचालन से पोंडी एवं आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 Comments