कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन एवं संविधान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
कोटा/ कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहंदी में क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए विधायक अटल श्रीवास्तव ने सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। सड़क निर्माण से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सुविधा-संबंधी समस्याओं का समाधान होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा।
इसके पश्चात् विधायक श्रीवास्तव ग्राम गोबरीपाट पहुँचे, जहाँ उन्होंने संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर Babasaheb डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि व युवाओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों को “संविधान दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारा सर्वोच्च मार्गदर्शक है, जो हमें समानता, अधिकार और कर्तव्य का बोध कराता है। इसके संरक्षण और सम्मान की जिम्मेदारी हम सभी की है।
विधायक ने ग्रामवासियों के विकास-संबंधी सुझाव भी सुने और निरंतर विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।
0 Comments