आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के कैडेट्स का सकरी बटालियन में शैक्षिक भ्रमण, हर्डल एवं आयुध प्रदर्शन

आधारशिला  विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के कैडेट्स का सकरी बटालियन में शैक्षिक भ्रमण, हर्डल एवं आयुध प्रदर्शन
 
संपादक -मनहरण कश्यप 

बिलासपुर/आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने आज सकरी स्थित सैन्य बटालियन का शैक्षिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सैन्य कार्यप्रणाली की समझ तथा नेतृत्व कौशल का विकास करना था। भ्रमण के दौरान कैडेट्स को बटालियन के विभिन्न प्रशिक्षण विंग्स, आधुनिक हथियारों, संचार प्रणाली, रणनीतिक अभ्यासों तथा सैनिकों की दैनिक दिनचर्या का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। अधिकारियों ने कैडेट्स को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली, चुनौतियों, तकनीकी प्रगति तथा राष्ट्र सुरक्षा में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैडेट्स ने सैन्य अधिकारियों से संवाद कर अपने प्रश्न पूछे तथा सेना में कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह अनुभव उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं देशसेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

भ्रमण के दौरान कैडेट्स को बटालियन के विभिन्न प्रशिक्षण क्षेत्रों, आधुनिक हथियार प्रणालियों, संचार तकनीकों तथा सैनिकों की दिनचर्या की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई। कैडेट्स ने सैन्य कार्यप्रणाली और राष्ट्र सुरक्षा में सेना की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के विशेष आकर्षणों में से एक था सैनिकों द्वारा किया गया हर्डल प्रदर्शन, जिसमें उन्होंने फिजिकल फिटनेस, संतुलन, गति नियंत्रण तथा बाधा चुनौतियों को पार करने की उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।

कैडेट्स को विशेष रूप से आयोजित आयुध प्रदर्शन (Weapon Display) दिखाया गया, जहाँ उन्हें भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक हथियारों और उपकरणों से परिचित कराया गया। कैडेट प्रमुख हथियारों की संरचना, उपयोग,कार्य प्रणाली,रेंज, और सुरक्षा उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की प्रदर्शित हथियारों में  इंसास राइफल, एके–47 , लाइट मशीन गन (LMG), मोर्टार, ग्रेनेड, एल एम जी , एल एल आर , एक्शन गन , पिस्टल , रायकल, गैस गन, कैडेट्स ने इन हथियारों को नज़दीक से देखकर तथा उनकी क्षमताओं को समझकर सैन्य शक्ति और तकनीकी उन्नति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

 

भ्रमण के अंत में अधिकारियों ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में सेना एवं अन्य सेवाओं में कैरियर के लिए प्रेरित किया।  अधिकारियों ने कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्रसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के चेयरमैन डा. अजय श्रीवास्तव ने सकरी बटालियन, बिलासपुर के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं समस्त सैन्य कर्मियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बटालियन द्वारा प्रदान की गई प्रशिक्षण सुविधाएँ, आयुध प्रदर्शन, हर्डल एक्टिविटी तथा सैन्य उपकरणों का ज्ञान कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।उन्होंने विशेषकर बटालियन द्वारा कैडेट्स को दिए गए सकारात्मक मार्गदर्शन, अनुशासन की शिक्षा और प्रेरणादायी वातावरण के लिए गहरा धन्यवाद प्रकट किया। चेयरमैन महोदय ने यह भी कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों में देशभक्ति, साहस, नेतृत्व क्षमता, टीम-वर्क और अनुशासन जैसी जीवन मूल्यों की नींव मजबूत होती है।

 

विद्यालय की डायरेक्टर एस. के. जनास्वामी  सभी कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट व्यवहार, सीखने की ललक और सैन्य परिसर में अनुशासित आचरण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के युवा ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं, और ऐसे भ्रमण उन्हें जिम्मेदार, जागरूक और चरित्रवान नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

 

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जी. आरः मधुलिका सकरी बटालियन में सम्पन्न शैक्षिक भ्रमण को कैडेट्स के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सैन्य प्रशिक्षण अवलोकन से कैडेट में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना का अद्भुत विकास होता है। प्राचार्या ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कैडेट्स के साथ रिटायर्ड आनरेरी सब लेफ्टिनेंट और सैनिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर उदय कुमार शर्मा के साथ टीजीटी सत्यनारायण व अनिता मिंज उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments