दीपावली की रौनक से गुलजार हुआ बेलगहना बाजार पटाखे, मिठाई और प्रसाद की दुकानों पर उमड़ी भीड़

दीपावली की रौनक से गुलजार हुआ बेलगहना बाजार पटाखे, मिठाई और प्रसाद की दुकानों पर उमड़ी भीड़


मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बेलगहना (कोटा)। दीपावली पर्व को लेकर रविवार शाम बेलगहना बाजार पूरी तरह रोशनी और रौनक से जगमगा उठा। शाम लगभग 5 बजे से ही बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे नजर आए।
बाजार में जगह-जगह पटाखे, प्रसाद, बताशा और मिठाई की दुकानें सजी हुई थीं। दुकानों पर खरीददारी करते लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। बर्तन और कपड़ों की दुकानों में भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही। वहीं, पारंपरिक मिट्टी के दीये और सजावटी सामान खरीदने के लिए भी लोग उमड़ पड़े।
दीपों के इस पर्व को लेकर बाजार में उल्लास और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर ओर दीपावली की खुशियों का माहौल छाया रहा

Post a Comment

0 Comments