रतनपुर कुर्मी सामाजिक भवन में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, सैकड़ों पौधे किये रोपित
Managing Editor- Manharan Kashyap
रतनपुर। माँ महामाया देवी के पवित्र धाम रतनपुर स्थित कुर्मी सामाजिक भवन परिसर में आज रविवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, आँवला, सिंदूर, अशोक, अमरूद, कटहल, नीम, पीपल और बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए।
सामाजिक भवन परिसर को हराभरा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में किए गए इस प्रयास में सभी क्षेत्रों के सामाजिक जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता पर संगठन ने सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
0 Comments