रतनपुर की साक्षी ने नगर सेना भर्ती में किया टॉप, मोरध्वज कला मंच ने किया सम्मान
Managing Editor- Manharan Kashyap
रतनपुर। नगर के डबरीपारा निवासी साक्षी कहरा ने छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर रतनपुर का नाम रोशन किया है। स्व. घनीराम कहरा और लीलावती कहरा की पुत्री साक्षी ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पिता के निधन के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी साक्षी ने अपने सपनों से समझौता नहीं किया। दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत के बल पर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि कठिनाइयाँ कभी भी हौसलों को रोक नहीं सकतीं।
साक्षी की सफलता से पूरे नगर और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। लोग इसे रतनपुर की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत मान रहे हैं। उनका कहना है कि साक्षी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल पाना संभव है।
इस अवसर पर रतनपुर मोरध्वज कला मंच के अध्यक्ष शिव मोहन बघेल ने साक्षी का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि साक्षी जैसी बेटियाँ समाज और नगर का गौरव हैं।
0 Comments