नगर सेना महिला एवं पुरुष सैनिक भर्ती का परिणाम जारी

नगर सेना महिला एवं पुरुष सैनिक भर्ती का परिणाम जारी


प्रधान संपादक -मनहरण कश्यप 

बिलासपुर, 13 अगस्त 2025।
वित्तीय वर्ष 2024–25 में 1715 महिला नगर सैनिकों की घण्टानुसार ड्यूटी हेतु तथा 500 महिला एवं पुरुष नगर सैनिक जनरल ड्यूटी हेतु भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम 8 अगस्त 2025 को घोषित किया गया, जिसे विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in एवं https://www.firenoc.cg.gov.in पर अपलोड किया गया है।

नगर सैनिक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, नगर सेना बिलासपुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में जारी विज्ञप्ति को विभिन्न स्थानीय समाचार पत्रों एवं मीडिया में नि:शुल्क प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

0 Comments