गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा संत-समाज का किया सम्मान
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
Managing Editor- Manharan Kashyap
रतनपुर:/ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल रतनपुर द्वारा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक मठ-मंदिरों में सेवा दे रहे पुजारियों, संतों एवं साधु-संतों का शाल, श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान कर गौरवपूर्ण अभिनंदन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में अध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और गुरु शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करना था।
इस पुनीत अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से लवकुश कश्यप, दुर्गा बबलू कश्यप, ज्वाला कौशिक, सुरेश सोनी, घनश्याम रात्रे, संतोष यादव, लोकेश्वर तिवारी, मध्यम सिंह, दिनेश प्रभाकर, शिवेंद्र गुप्ता, भाऊ राम जयसवाल, गोवर्धन सिंह, तुला राम, कुश कहरा, बीनू निराला, सावित्री रात्रे, उषा चौहान, सविता धीवर, राजकुमारी बिसेन, प्रमिला कश्यप, शिवानी, संजय सोनी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी संतों एवं पुजारियों ने भाजपा मंडल के इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भावना और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।
0 Comments