जिला पं सदस्य निरंजन सिंह पैकरा एवं जनपद सदस्य रोहणी नेतू यादव ने शाला में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया उत्साहवर्धन
Managing Editor- Manharan Kashyap
कोटा/ प्राथमिक शाला,जरगा में 29 जून 2025 को शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य रोहणी नेतू यादव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय में प्रवेश लेने आए नन्हे-मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भावपूर्ण स्वागत किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारे, सजावटी द्वार और उत्सव के माहौल ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान भर दी।शाला प्रवेशोत्सव में गांव के गणमान्य नागरिकों एवं पालकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।शिक्षकों ने शाला में लागू शिक्षण योजनाओं, गतिविधियों और बच्चों की शुरुआती शिक्षा को मजबूत बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य निरंजन पैकरा ने कहा, कि “शिक्षा ही एकमात्र साधन है जो बच्चों को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है। आज के ये छोटे कदम, कल बड़े परिवर्तन का आधार बनेंगे। उन्होंने गांव में शिक्षा को मजबूती देने के लिए हर संभव सहयोग करेंने की बात की।
इस अवसर पर जिला सदस्य निरंजन पैकरा ,जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव, सरपंच संतोषी गनपत मरावी, मोती राम भानु ,गोविंद यादव ,काशी बघेल, मनोज निर्मलकर, मनमोहन श्याम,पुरूषोतम यादव, काशी राम यादव, बहोरी ओरकेरा, पूर्व उपसरपंच शत्रुघन यादव,प्रधान पाठक अशोक कश्यप ,पवन बैगा, जनक राज, लक्ष्मण पैकरा,सुखराम गंधर्व, चंद्रपाल कंवर, सल्वेशन सिंग पैकरा ,हीरा लाल धृतलहरे सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।
0 Comments