ग्राम बिल्लीबंद में चौका आरती के साथ कबीर प्राकट्य दिवस समारोह सम्पन्न

ग्राम बिल्लीबंद में चौका आरती के साथ कबीर प्राकट्य दिवस समारोह सम्पन्न 

Managing Editor- Manharan Kashyap 

करगीरोड कोटा _प्रतिवर्षानुसार कबीर जयंती समारोह कार्यक्रम ग्राम बिल्ली बंद में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः काल स्थानीय कबीर कुटी में महंत सुखमदास साहेब द्वारा गुरु महिमा का पाठ किया गया। पश्चात् उपस्थित संत महंतों का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला एवं श्रीफल से स्वागत सत्कार किया गया एवं वक्ताओं द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब की सिध्दांतों पर शिक्षाप्रद विचार प्रस्तुत किए।दोपहर में महंत सुखमदास साहेब एवं दीवान खोरबहरादास साहेब द्वारा सात्विक चौका आरती कार्यक्रम, सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर बोधीदास साहेब , संतोष दास साहेब, रामप्यारी साहेब मुन्ना दास साहेब, एवं बलमदास साहेब ने सुंदर कबीर चौका भजन प्रस्तुत किए जिसे उपस्थित लोगों ने बहुत सराहा।चौका आरती कार्यक्रम के पश्चात् प्रसाद वितरण एवं भोजन भंडारा का कार्यक्रम हुआ जिसमें ग्राम के साथ ही आसपास के लगभग 300 महिला पुरुष कबीर पंथी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शंभूदास मानिकपुरी गुरुजी, ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी, सदस्य प्रकाश दास, विकास दास, विष्णु दास, बजरंग दास आदि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल करने में सुन्दर दास, प्रवीणदास, मोहनदास, घनश्याम दास गुरुजी,सुखीदास,मानिक दास,जोहनदास, रामदास, श्याम दास, कृष्णा दास, दुकालू दास, रविदास,मांगनदास, मोहित दास, सुरेशदास,अजयदास,समारुदास एवं आमिन माता महिला मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments