गुजरात में सरदार पटेल राष्ट्रीय इनोवेटिव टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक_ बलदाऊ सिंह श्याम

गुजरात में सरदार पटेल राष्ट्रीय इनोवेटिव टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए  शिक्षक_ बलदाऊ सिंह श्याम
 रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

Managing Editor- Manharan Kashyap 

रतनपुर....छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला  मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूरी  वनांचल क्षेत्र में स्थित समग्र शिक्षा  प्राथमिक शाला तिलकडीह, विकासखंड कोटा में पदस्थ शिक्षक_ बलदाऊ सिंह श्याम गुजरात के‌ उंझा उमिया धाम, में  सरदार पटेल राष्ट्रीय इनोवेटिव टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए।बलदाऊ सिंह श्याम को शिक्षा के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, अपने विभिन्न नवाचारों हेतु उत्कृष्ट शिक्षण तकनीक के लिए इस पुरुस्कार से नवाजा गया। 
ज्ञात हो कि यह राष्ट्रीय स्तरीय‌ कार्यशाला देश भर के अलग - अलग राज्यों से चुने हुए उत्कृष्ट शिक्षकों के बच्चों के प्रतिभा स्तर , शिक्षण तकनीक, शाला सौंदर्यीकरण, राष्ट्रीय /राज्य स्तर पर बच्चों के प्रदर्शन, आदि को मापदंड मानकर चयनित किया गया था। यह जिला के लिए गौरव का विषय है कि बलदाऊ सिंह को अन्य प्रदेश में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो रहा है।इसके पूर्व शिक्षक को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, राज्यपाल शिक्षक सम्मान व अलग - अलग राज्यों मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र बिहार,उत्तर प्रदेश में भी सम्मान मिल चुका है।

इस कार्यक्रम में जनजी भाई पटेल पद्मश्री, शैलेश कुमार प्रजापति शिक्षा सागर फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेंद्र जानी यूनिसेफ चीफ कंसल्टेंट एजुकेशन,भरत भाई चौधरी ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, चंदूभाई मोदी नेशनल 
अवॉर्डी, डॉ.राजेंदर जी डाइट प्राचार्य हरियाणा, कल्याणसिंह पवार सामाजिक कार्यकर्ता,डॉ जय 
 प्रेसिडेंट बी. डी. एस एसोसिएशन शोभायमान थे।

Post a Comment

0 Comments