ग्राम पंचायत कुरूवार की गली में कीचड़ से लोग परेशान, निर्माण की उठी मांग
Managing Editor- Manharan Kashyap
कोटा (वि.खं.)। विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत कुरूवार की बीच गली इन दिनों कीचड़ और गंदगी से भरी हुई है, जिससे गांववासियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो गए हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 10 बजे मिडिया टीम को बताया कि गली में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी भराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांववासियों ने शासन-प्रशासन से गली की मरम्मत और पानी निकासी की मांग की है ताकि उन्हें इस असुविधा से राहत मिल सके। वहीं ग्राम पंचायत कुरुवार के सरपंच से संपर्क करने पर बताया कि इस समस्या के संबंध में प्रस्ताव जनपद पंचायत कोटा को दे दी गई है प्रस्ताव पास होने पर शीघ्र ही इस समस्या का निदान किया जाएगा।
0 Comments