कोटा ब्लाक में मानिकपुरी पनिका समाज का प्रांतीय चुनाव 2025 सम्पन्न

कोटा ब्लाक में मानिकपुरी पनिका समाज का प्रांतीय चुनाव 2025 सम्पन्न 
Managing Editor- Manharan Kashyap 

करगीरोड कोटा __मानिकपुरी पनिका समाज का प्रांतीय चुनाव दि 15.06.25 को ब्लाक के तीन मतदान केंद्र क्रमशः कबीर कुटी कोटसागर कोटा, कबीर कुटी खैरा एवं कबीर कुटी केंदा सिलपहरी में शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। तीनों मतदान केंद्र में उस क्षेत्र के संत महंतों एवं कमेटी के प्रमुखों द्वारा सर्वप्रथम सद्गुरु कबीर साहेब की पूजा आरती की गई पश्चात् उनके द्वारा मतदान केंद्र का फीता काटकर मतदान प्रारंभ किया गया। प्रत्येक मतदान केंद्र में तीन -तीन मतदान अधिकारी की नियुक्ति जिला अध्यक्ष द्वारा की गई थी। कोटा केन्द्र में सागरदास मानिकपुरी, मिलन दास मानिकपुरी, घनश्याम दास मानिकपुरी खैरा केन्द्र में भरतदास मानिकपुरी , जयराम दास मानिकपुरी, हरिचरण दास मानिकपुरी, एवं केंदा सिलपहरी में जवाहर दास मानिकपुरी, रघुनंदन दास मानिकपुरी, एवं विमलदास मानिकपुरी जी मतदान अधिकारी थे।वे सब सामाजिक मतदाता सूची में अंकित नाम वालों को मतदान करने का अधिकार दिए। मतदान का समय प्रातः 9 बजे से शाम 3 बजे तक था पश्चात् मतगणना कर परिणाम जिलाध्यक्ष के पास वाट्सएप से भेज दिया गया जिसे जिलाध्यक्ष रायपुर मुख्य निर्वाचन कार्यालय प्रेषित किए।
देर रात रायपुर से प्रांतीय परिणाम जारी किया गया जिसमें भरतदास मानिकपुरी (कसडोल बलौदा बाजार) प्रदेश अध्यक्ष, नान्हीदास मानिकपुरी प्रदेश महासचिव (कोरबा), गोपाल दास मानिकपुरी प्रदेश कोषाध्यक्ष (आरंग) एवं गोरे दास मानिकपुरी प्रदेश सचिव (पाली कोरबा) निर्वाचित घोषित किए गए हैं।इस ब्लाक में मतदान केंद्र की व्यवस्था एवं निरीक्षण कार्य ब्लाक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी जिला उपाध्यक्ष शंभूदास मानिकपुरी, संभागीय सचिव अरुण दास मानिकपुरी एवं कमेटी अध्यक्ष विष्णु दास मानिकपुरी ने किया । मतदान केंद्रों में समिति द्वारा स्वल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था थी जिसमें मनोजदास,प्रकाश दास, श्याम दास, सुन्दर दास, प्रवीणदास विकास दास विनोददास, सरोज आदि ने भरपूर सहयोग किया।इस मतदान में ब्लाक के सामाजिक महिला पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments