शासकीय उ मा वि मिट्ठूनवागांव के विद्यार्थियों ने परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कोटा/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवागांव का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा ।
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा । जिसमें से 31 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा । जिसमें से 24 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए ।
हाईस्कूल मिट्ठूनवागांव की छात्रा अनीशा 90 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रहीं । सुरभि 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान तथा गोविंद कुमार 84 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे ।
हायर सेकेंडरी स्कूल मिट्ठूनवागांव विज्ञान संकाय की छात्रा प्रतिभा कैवर्त 78 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर राधिका साहू 75 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर चंद्रभूषण 74 प्रतिशत अंक के साथ रहे ।
वहीं पर कृषि संकाय में शिव प्रसाद 77 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान ,आकांक्षा 76 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा चंद्रेश कुमार 72 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
प्राचार्य संत कुमार पैकरा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले में चलाए गए मिशन 90 को अमल करके विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराया गया जिससे स्कूल का रिजल्ट और भी बेहतर हुआ । स्कूल में सभी शिक्षक अपने विषयों को ब्लूप्रिंट, प्रयोग के माध्यम , प्रयोजना कार्य, करियर गाइडेंस,अटल टिंकरिंग लेब,आईसीटी, युवा एवं इको क्लब,एक्टिविटी बेस्ड टीचिंग कराकर परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाया । परीक्षा परिणाम से इस क्षेत्र के पालकों तथा विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है ।
0 Comments