भारी मात्रा में देशी वअंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में देशी वअंग्रेजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटा/ अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने थाना कोटा द्वारा दिनांक 01.05.2025 को डाक बंगला करगी रोड कोटा में अवैध देशी शराब एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने की सूचना पर कोटा पुलिस टीम तैयार कर डाक बंगला करगी रोड कोटा में रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी डाक बंगला करगी रोड कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0 से 48 पाव देशी प्लेन शराब  एवं 52 पाव अंग्रेजी गोवा शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री सुमित कुमार ( प्र.भा. पु.से.), प्र आरक्षक सनत पटेल, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, महिला आरक्षक पूर्णिमा साहू का सराहनीय योगदान है।

Post a Comment

0 Comments