बेलगहना पुलिस 8 लीटर महुआ शराब के साथ 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
बेलगहना पुलिस 8 लीटर महुआ शराब के साथ 1 महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
Managing Editor- Manharan Kashyap
बेलगहना / क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने की सूचना पर बेलगहना पुलिस ग्राम तुलूफ में रेड कार्यवाही किया। जहां उर्मिला गोस्वामी पति रामगिरी गोस्वामी उम्र 45 वर्ष निवासी तुलूफ चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन में कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 1600 रू. को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।आरोपिया उर्मिला गोस्वामी के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1)ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, ASi भारतलाल राठौर, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर गोमती पेंन्द्रो की विशेष भूमिका रही।
0 Comments