ग्राम पंचायत बेलगहना वार्ड क्रमांक 9 में जबरदस्त मुकाबले के बीच 3 दमदार प्रत्याशियों को हराकर रवि रजक पंच सीट पर किया कब्जा 
Managing Editor- Manharan Kashyap 

बेलगहना/ ग्राम पंचायत के अजय योद्धा बेलगहना के चाणक्य और राजनीति में माहिर रवि राज रजक चौथी बार जीतकर बेलगहना के राजनीति करने वाले लोगों को चौंका दिया। शुरू से इस वार्ड नंबर 9 सीट पर बेलगहना के सभी राजनीतकियों की नजर रही है, क्योंकि यहां उपसरपंच कपिल जायसवाल ,संजय रजक और  रामावतार पांडे चुनाव लड़ रहे थे। जैसा कि आपको पता है कि पूर्वानुमान सभी सीटों पर लगाया जा रहा था लेकिन वार्ड नंबर 9 की एक सीट हॉट सीट बेलगहना की रही है। क्योंकि यहां तीन बार विजयी हुए पंच और उप सरपंच के बीच युद्ध था। सारे लोगों का कहना यह था कि रवि राज तीन बार जीतने के बाद इस बार हार सकते हैं। और सभी के निगाह वार्ड नंबर 9 पर थी परंतु कुशल प्रबंधन कुशल नेतृत्व क्षमता और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले रवि राज ने इस वार्ड में 12 वोट से चुनाव जीतकर पूरे बेलगहना को चौंका दिया। इस जीत के बाद लोगों ने उनका लोहा माना और अभी उप सरपंच के पद के दावेदार के रूप में सामने देखा जा रहा हैं। पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष रविराज रजक को  पत्रकार संघ के अध्यक्ष इमरान खान सचिव मनहरण कश्यप एवं पूरी टीम की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। साथ ही साथ वार्ड नंबर 9 और बेलगहना ग्राम वासियों की तरफ से भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई।