ग्राम करवा और बंजारीपारा केंदा से 16 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम करवा और बंजारीपारा केंदा से 16 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Managing Editor- Manharan Kashyap

कोटा/ बेलगहना पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारीयो पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही कर रही है। कि शुक्रवार को ग्राम करवा में रेड कार्यवाही किया जहां आरोपी गोरेलाल सुल्तान उम्र 52 वर्ष निवासी करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2000 तथा ग्राम बंजारीपारा केंदा में आरोपी अमरीका लकड़ा उम्र 46 वर्ष के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1200 कुल दोनों आरोपियों से 16 लीटर महुआ शराब जप्तकर दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट की तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments