रतनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, निर्विरोध निर्वाचन से सदस्यों में हर्ष
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर किसी अन्य प्रत्याशी ने नहीं की दावेदारी
रतनपुर। रतनपुर प्रेस क्लब के आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर रवि ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई थी। वहीं, 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से अध्यक्ष सहित क्लब के अन्य पदों पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था।
निर्धारित समय-सीमा में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए रवि ठाकुर के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर से प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। पत्रकारों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रतनपुर प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती के लिए बेहतर पहल करेगा। साथ ही पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा की दिशा में क्लब नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ कार्य करेगा।
0 Comments