बांसाझाल के पास सड़क हादसे में युवक घायल, इलाज के लिए बस से पहुंचाया गया रतनपुर
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले चपोरा
रतनपुर/चपोरा के आश्रित ग्राम बांसाझाल के पास सड़क हादसे में एक युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि जय बजरंग बस क्रमांक सीजी 10 सी ई 2453 बेलगहना की ओर से रतनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसाझाल के पास रतनपुर की ओर से बेलगहना की ओर जा रहे बाइक सवार एक युवक का हादसा हो गया।
हादसे के बाद बस में सवार लोगों की मदद से घायल युवक को बस से इलाज हेतु रतनपुर पहुंचाया गया, है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
0 Comments