परसापानी में पारंपरिक करमा नृत्य का भव्य आयोजन, आदिवासी महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

परसापानी में पारंपरिक करमा नृत्य का भव्य आयोजन, आदिवासी महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
संपादक -मनहरण कश्यप  

कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम परसापानी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ आदिवासी संगठन की ओर से पारंपरिक करमा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत के संरक्षण के साथ आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक भागीदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर संगठन ने कहा कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना और महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती सुनेत्रा अजितदादा पवार की महिला सशक्तिकरण संबंधी सोच एवं विजन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिस्वास ने कहा कि आदिवासी महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही समाज, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मजबूत होगा। उन्होंने संस्कृति के सम्मान, महिलाओं के उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण को संगठन का संकल्प बताया।
कार्यक्रम के माध्यम से जय आदिवासी, जय छत्तीसगढ़ का संदेश देते हुए पारंपरिक लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम परसापानी में नीलेश बिस्वास प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), छत्तीसगढ़, मो अय्यूब मेमन छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सहित अत्यधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments