तिफरा में चंद्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, समाज को संगठित करने पर दिया जोर
सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने पर भी हुई चर्चा
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
बिलासपुर। तिफरा स्थित कुर्मी सामाजिक भवन में चंद्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज, बिलासपुर राज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के तीनों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव, महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय और मिलजुलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस दौरान कुर्मी भवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी परमेश्वर प्रसाद कश्यप द्वारा निभाई जाएगी। बैठक में समाज के विकास एवं संगठन को नई दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।
0 Comments