सूर्यवंशी समाज रतनपुर परिक्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन


सूर्यवंशी समाज रतनपुर परिक्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन
भागवत प्रसाद मांडवा अध्यक्ष, गयाराम लास्कर उपाध्यक्ष और रामनिहोरा लास्कर बने सह सचिव

संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले चपोरा 

रतनपुर। सूर्यवंशी समाज रतनपुर परिक्षेत्र के तीनों सर्कल सिंघरी, सेमरा-चपोरा एवं देजा-बिजा सर्कल के पदाधिकारियों और समाजजनों की सहमति से परिक्षेत्र की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें पंडित भागवत प्रसाद मांडवा को अध्यक्ष तथा पंडित गयाराम लास्कर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सेमरा निवासी रामनिहोरा लास्कर को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर सूर्यवंशी समाज के लोगों एवं युवाओं में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
तीनों सर्कलों के प्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments