आदित्य चौबे बने भाजपा ग्रामीण सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी:
बिलासपुर:. भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण ने अपनी जिला सोशल मीडिया कमेटी की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में आदित्य चौबे को जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है है। वही अभिरल सिंह ठाकुर को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर घोषित इस टीम में कुल 21 पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को अलग अलग दायित्व सौंपे गए हैं। नई टीम के माध्यम से जिला स्तर पर भाजपा की सोशल मीडिया गतिविधियों संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी के डिजिटल प्रचार प्रसार को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पदाधिकारीयों पर रहेगी।
आदित्य चौबे को जिला कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं आदित्य चौबे ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेत्तृत्व जिला अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।
0 Comments