वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजेश श्रीवास्तव को मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि

वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजेश श्रीवास्तव को मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि
संवाददाता -राहुल श्रीवास 
संपादक -मनहरण कश्यप 

रतनपुर।छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार एवं इतिहासकार ब्रजेश श्रीवास्तव को हरिद्वार के कनखल स्थित परमार्थ विद्या केंद्र में आयोजित थावे विद्यापीठ के दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान 25 अक्टूबर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक की उपस्थिति में यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ की प्राचीन राजधानी रतनपुर विषय पर प्रस्तुत 250 पृष्ठों के शोध प्रबंध के लिए प्रदान किया जा रहा है।
उनके इस शोध में कलचुरिन कालीन इतिहास धर्म संस्कृति स्थापत्य मूर्तिकला 150 तलाबों का विवरण महाकवि बाबू रेवाराम का कृतित्व तथा अन्य ऐतिहासिक पहलुओं पर गहन जानकारियां शामिल हैं।
ब्रजेश श्रीवास्तव की अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और वे पिछले 37वर्षों से विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं।
उन्हें पूर्व में छत्तीसगढ़ रत्न मिल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विजय कुमार गुप्ता , रमेश चंद्र सोनी, डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा, दीपक जनक, राम साहू, मदन सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह क्रांति मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद कश्यप, रामानंद यादव सहित क्षेत्र के तमाम साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्याप्त किया है।

Post a Comment

0 Comments