कन्हैया यादव बने पुनः बेलगहना ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

कन्हैया यादव बने पुनः बेलगहना ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई 
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट 

बेलगहना। जिला किसान कांग्रेस बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कन्हैया लाल यादव को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष, किसान कांग्रेस बेलगहना नियुक्त किया गया है।
जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष बघेल ने प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से कन्हैया यादव की नियुक्ति की है। संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए किसान हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
कन्हैया यादव की पुनर्नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए किसान हित में सक्रियता से कार्य करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments