पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र छापरपारा मिट्ठूनवागांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
कोटा/सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड कोटा की ग्राम पंचायत मिट्ठूनवागांव के छापरपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही।
इस दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के पोषण, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण से संबंधित गतिविधियों के साथ आकर्षक रंगोली भी बनाई गई, जिसमें पोषण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं सहित ग्रामीण परिवारों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना रहा।
0 Comments