प्रदेश अध्यक्ष निलेश विश्वास बिलासपुर में डॉ. अभिषेक वर्मा एवं श्री बृजमोहन श्रीवास्तव से की सौजन्य भेंट
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश विश्वास और छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब मेमन के बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा जी एवं श्री बृजमोहन श्रीवास्तव जी से कोर्टयार्ड बाय मैरियट, बिलासपुर में सौजन्य भेंट की।
मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक, क्षेत्रीय एवं समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। इस अवसर पर विभिन्न विषयों को लेकर आपसी विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ।
श्री निलेश विश्वास ने मुलाकात को आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण बताते हुए कहा कि सार्थक संवाद और सकारात्मक विचार-विमर्श सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों को समझने और नए विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने इस आत्मीय मुलाकात के लिए डॉ. अभिषेक वर्मा जी एवं श्री बृजमोहन श्रीवास्तव जी का आभार व्यक्त किया।
0 Comments