बेलगहना चौकी प्रभारी ने केकराडीह हाई स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और यातायात नियमों की दी जानकारी

बेलगहना चौकी प्रभारी ने केकराडीह हाई स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और यातायात नियमों की दी जानकारी
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

कोटा। चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम केकराडीह स्थित शासकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘साइबर की पाठशाला’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बेलगहना चौकी प्रभारी बी.एन. बनाफर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया। उन्होंने अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील की।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रवण सिंह पैकरा सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments