सोशल मिडिया इंस्ट्राग्राम में डांस करते चाकू लहराने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार

सोशल मिडिया इंस्ट्राग्राम में डांस करते चाकू लहराने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार
संपादक -मनहरण कश्यप 

बिलासपुर/दिनांक 06-09-2026 को सोशल मिडिया इस्टाग्राम Youth Times Digital Media में दो युवक चाकू लहराते डांस करते हुए विडिया प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सकरी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।  श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपियो को गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर बंधवापारा सकरी में विडियो मे दिखे दोनो युवको का पता किया जो 1. सुनील पाल उर्फ बुटटी पिता विजय पाल उम्र 20 साल निवासी बजरंग मोहल्ला वार्ड नंबर 01 थाना सकरी 2. ओम प्रकाश साकर उर्फ बिटटू पिता पति राम साकर उम्र 20 साल निवासी बंधवापारा सकरी का होना पाया गया । सुनील पाल व ओम प्रकाश साकर उर्फ बिटटू से वायरल विडियो में चाकू लहराने के संबध में मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो चाकू लहराना स्वीकार किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 822/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपियो के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments